Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsWoman Seriously Injured in Motorcycle Accident Near Tandwa Bend Garhwa
मोटरसाइकिल से गिरने से महिला घायल
गढ़वा के शाहपुर मार्ग पर गुरुवार को टंडवा मोड़ के पास एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला, खुशदिल अंसारी की पत्नी, शकीला बीवी, अपने परिजनों के साथ अचला गांव से लौट रही थी। गिरने के बाद उसे सदर...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाThu, 10 April 2025 05:23 PM

गढ़वा। गढ़वा- शाहपुर मार्ग पर गुरुवार को टंडवा मोड़ के पास मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला गढ़वा थानांतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी खुशदिल अंसारी की पत्नी शकीला बीवी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि शकीला परिजनों के साथ अचला गांव गई हुई थी। वापस घर लौटने के क्रम में टंडवा मोड़ के पास वह बाइक से गिर गई। परिजनों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।