Akhanda Harinaam Sankirtan Held at Radha Govind Temple Tangrain Panchayat शिलिंग में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन , Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsAkhanda Harinaam Sankirtan Held at Radha Govind Temple Tangrain Panchayat

शिलिंग में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 

पोटका के टांगराइन पंचायत के शिलिंग गांव में राधा गोविंद मंदिर पर अष्टम प्रहरव्यापी अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें आठ कीर्तन संप्रदायों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSat, 12 April 2025 04:44 AM
share Share
Follow Us on
शिलिंग में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 

पोटका। प्रखंड के टांगराइन पंचायत के शिलिंग गांव में गुरुवार को राधा गोविंद मंदिर पर अष्टम प्रहरव्यापी अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें आठ कीर्तन संप्रदायों ने भाग लिया। संकीर्तन सुनने महिला एवं पुरुषों की भारी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि समाजसेवी पिंटू गुप्ता ने संकीर्तन स्थल पर माथा टेक कर क्षेत्र की मंगल कामना के लिए राधा गोविंद से प्रार्थना की। पंसस रामेश्वर पात्र ने आगंतुक अतिथियों को राधे नाम का पट्टा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पोल्टू मंडल, हरेलाल गोप, गुरुवा तांती, उग्रसेन तांती, पंकज तांती, मनोहर पात्र, रतन तांती, गुरुचरण गोप, बोलाई तांती, नमिता तांती, रेवती, सुभाषिनी, अंबिका सहित अन्य सक्रिय  रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।