बहरागोड़ा थाना परिसर में बकरीद को ले आयोजित कोई शांति समिति की बैठक
बहरागोड़ा थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीसीएलआर एन एन सूरीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी आरक्षी और प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में भाईचारे और एकता के साथ...
बहरागोड़ा।बहरागोड़ा थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीसीएलआर एन एन सूरीन के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर अनिल कुमार नायक, प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती समेत बहरागोड़ा थाना के सभी आरक्षी उपस्थित थे। बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि आपकी एकता एवं भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाया जाएगा। बकरीद के दिन बहरागोड़ा मस्जिद में सुबह 7:00 बजे,चिंगड़ा मस्जिद एवं माटिहाना मस्जिद में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। अंबेडकर को संबोधित करते हुए डीसीएल ने कहा कि बकरीद के दिन प्रशासन की ओर से भरपूर सेवा दी जाएगी।
सोशल मीडिया से की फेक खबर से दूर रहे अगर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी जानकारी प्राप्त होगी तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। आपसी भाईचारे एवं एकता के साथ पर्व अच्छे से मनाये। बैठक को इंस्पेक्टर अनिल कुमार नायक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सत्यनारायण माइती, निर्मल दुवे,अरुण कुमार बारिक, अब्दुल क्यूंआन खान,स्वपन कुमार महतो, असित मिश्रा,मिठू साव,मिंटू पाल,एम डी अली,एम डी कायष, एके फैज,समाय हांसदा, तापस महापात्र समेत कई शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।