मुटूरखाम में पं. रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनी
चाकुलिया प्रखंड के मुटूरखाम में सोमवार को गुरु पं. रघुनाथ मुर्मू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा की गई और उनकी मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में कई...

चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के मुटूरखाम में सोमवार को सिद्धो-कान्हो उनुहार गांवता के तत्वावधान में संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के जनक गुरु पं. रघुनाथ मुर्मू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पं. रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मुखिया मोहन सोरेन, माझी बाबा रामेश्वर टुडू, पृथ्वी नाथ हांसदा, जितराई सोरेन, धनपति मंडल, मोहन चंद्र बास्के, भारती हांसदा, सनत टुडू, कालीदास हांसदा, महेश्वर किस्कू, बीरेंद्र माझी, मजीत टुडू, श्याम हेंब्रम, स्वरूप चंद मुर्मू समेत अनेक महिला और पुरुष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।