मानुषमुड़िया गांव में धूमधाम से पूजी गई मां शीतला
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव में 13 मौजा का शीतला पूजा धूमधाम से मनाया गया। पुजारी प्रणव पंडा की अगुवाई में सैकड़ों पुरुष और महिलाएं मिलकर पूजा में शामिल हुए। पूजा के दौरान महिलाओं ने देवी शीतला...
बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव में मंगलवार को 13 मौजा का शीतला पूजा धूम धाम से मनाया गया। पुजारी प्रणव पंडा ने गांव के देव नदी से सैकड़ों पुरूष और महिला मिल कर कीर्तन,संख,घंटा बेंड बजाकर कलश लाये। फिर पेड़ के निचे पूजा शुरु हुआ। ग्रामीण के मुताबिक पहले गांव के आस पास सभी देबि देवताओँ को आह्वान किया गया। फिर महिलाओं ने कतार में लग कर एक एक करके पूजा किये दिप व जलाकर अपना मनोकामना के लिए शीतला मां से पूजा किये। पुजा करने आये महिलाओं के मुताबिक परिवार में रोग निवारण और शांति के लिए रोगों की देवी मां शीतला की पूजा की जाती है। इस मौके पर गांव तथा 13 मौजा के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। शाम को प्रसाद बितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।