घाटशिला महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो0 एम डी पी सिंह का निधन
घाटशिला महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम डी पी सिंह का निधन मंगलवार को हुआ। वे हृदय और पेट की समस्याओं से ग्रसित थे और हाल ही में अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आए थे। रात को उनकी तबियत...

घाटशिला। मंगलवार को घाटशिला महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम डी पी सिंह का देहांत हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्हें हृदय और पेट से संबंधित समस्याएं थी ,जिसका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल जमशेदपुर से चल रहा था। दो दिन पहले ही उनको स्टंट लगा था और हॉस्पिटल से छुटकर घर आए थे। सोमवार देररात रात 12.30 बजे अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई। तात्काकल उन्हें ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया जा रहा था किन्तु रस्ते में ही वे शांत हो गए। उन्हें फौरन घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया ,जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। उनकी निधन की खबर सुनकर घाटशिला कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी अस्पताल पहुंचकर उनके परिजन को संबल दिया। विदित हो कि 1979 में उन्होंने कॉमर्स विभाग में लेक्चरर के पद पर योगदान दिया था। बाद में वे कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष बने और 1 फरवरी 2019 से 30 जून 2019 तक लगभग 5 महीने से तक महाविद्याल का प्रभारी प्राचार्य भी रहे। वे अपने पीछे पत्नी समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गये है।मंगलवार को सुबह 9 बजे उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से उनके पैतृक गांव जमुई बिहार ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घाटशिला महाविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक प्रो मित्रेश्वर, प्रो एम एम प्रसाद, प्रो सुरेश प्रसाद सिंह, प्रो सुबोध कुमार सिंह, डॉ बादल चंद्र भकत, डॉ जे एस सोय एवं डॉ नरेश कुमार, डॉ एस के सिंह, डॉ दिलचंद राम, डॉ संदीप चंद्र, प्रो इंदल पासवान, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, समीर कुमार, अर्जुन भुइया, दीपक टोप्पो, रघुनाथ मुर्मू, सूर्य टुडू सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया और अंतिम विदाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।