Lightning Strike Kills 65-Year-Old Ratiya Oraon in Gumla गुमला में वज्रपात से 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsLightning Strike Kills 65-Year-Old Ratiya Oraon in Gumla

गुमला में वज्रपात से 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत

गुमला के सकरपुर कुराग निवासी 65 वर्षीय रतिया उरांव की वज्रपात से मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है, जब वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था। गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगों ने उसे सदर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाFri, 11 April 2025 12:15 AM
share Share
Follow Us on
गुमला में वज्रपात से 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत

गुमला। गुमला थाना क्षेत्र के सकरपुर कुराग निवासी 65 वर्षीय रतिया उरांव की वज्रपात के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। स्थानीय लोगो की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा जांच कर मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रतिया उरांव अपने मोपेड में सवार होकर गांव की ओर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान देर शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। रतिया ने आंजन नहर के समीप बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी क्रम में बारिश के साथ हुए वज्रपात के चपेट में रतिया उरांव आ गया। जिससे वह रतिया गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। देर शाम होने के कारण शव को सदर अस्पताल के शव गृह में रख दिया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।