Police Arrest Fugitive in Counterfeit Currency Case in Kamdara जाली नोट मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsPolice Arrest Fugitive in Counterfeit Currency Case in Kamdara

जाली नोट मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

कामडारा थाना क्षेत्र में जाली नोट मामले में फरार आरोपी नीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया। दिसंबर 2024 में दो युवकों को जाली नोट के साथ पकड़ा गया था। नीरज कुमार घटना के बाद से फरार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाWed, 9 April 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
जाली नोट मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र में जाली नोट मामले में फरार चल रहे एक वांच्छित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2024 में बकसपुर मोड़ के पास दो युवकों चिंटू कुमार और राहुल कुमार जाली नोट के साथ खरीदारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में संलिप्त तीसरा आरोपी नीरज कुमार (42 वर्ष), पिता स्व.शंकर मंडल, निवासी थाना सुखदेवनगर, रांची घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने सोमवार की रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।