Goddha District Students Shine Top Performers Include 5 Girls गोड्डा जिले की छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन, Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsGoddha District Students Shine Top Performers Include 5 Girls

गोड्डा जिले की छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

गोड्डा जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टॉप-20 में 5 छात्राएं शामिल हैं। प्रितोष कुमार साह और सलोनी कुमारी ने 483 अंक के साथ जिला रैंक 1 प्राप्त किया। सलोनी कुमारी, काजल कुमारी, जागृति...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाWed, 28 May 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
गोड्डा जिले की छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

गोड्डा। गोड्डा जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टॉप-20 विद्यार्थियों की सूची में कुल 5 छात्राएं भी शामिल हैं, जिससे स्पष्ट है कि इस बार लड़कों और लड़कियों के बीच प्रदर्शन लगभग बराबरी का रहा है। जिला रैंक 1 पर दो छात्र प्रितोष कुमार साह (हाई स्कूल बसंतराय) और सलोनी कुमारी (एस के एस विद्या मंदिर, ललमाटिया) संयुक्त रूप से 483 अंक लाकर शीर्ष पर रहे। परमानंद साह (गायछंद हाई स्कूल) ने 480 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।लड़कियों में सलोनी कुमारी, काजल कुमारी, जागृति कुमारी, अर्चिता कुमारी और छोट्टी कुमारी जैसे नामों ने न सिर्फ टॉप-10 में जगह बनाई, बल्कि लड़कों को कड़ी टक्कर भी दी।

इस परिणाम से यह साबित होता है कि गोड्डा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं। लड़कों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, परंतु लड़कियों की बढ़ती हिस्सेदारी समाज के लिए उत्साहवर्धक संकेत है। हालांकि गोड्डा जिला 91.48 % अंक के साथ राज्य में 14वें स्थान पर रहा। जिसमें अभी और सुधार की आवश्यकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।