कलश यात्रा के साथ शंकरपुर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरूकलश यात्रा के साथ शंकरपुर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू
मेहरमा के ग्राम शंकरपुर में नौ कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। 1001 महिलाओं और कन्याओं ने श्रद्धा से कलश लेकर यात्रा की। यज्ञ का आयोजन 13 से 22 मई तक होगा,...

मेहरमा। अंचल क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में मंगलवार को मेहरमा बायपास रोड के पास नौ कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हो गई। जो ईशीपुर (भागलपुर) के योगीवीर पहाड़ी से मुख्य बाजार बाराहाट, पत्तीचक, पिरोजपुर, मेहरमा बाईपास होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। इस दौरान धर्मभीरु आम लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए शरबत सहित शीतल पेय की व्यवस्था की थी। इस शोभायात्रा में 1001 महिलाओं एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने पूरे नेम निष्ठा के साथ सर पर कलश रखकर भ्रमण किया। इस दौरान पीत वस्त्र से सुसज्जित इन महिलाओं ने सर पर लाल चुनरी भी बांध रखी थी।
यात्रा में यज्ञ के यजमान सह समिति अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी तथा पंचायत की मुखिया कविता देवी भी साथ थीं। जिन्होंने पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। लोग जयकारे लगाते हुए एक दूसरे का उत्साहवर्धन कर रहे थे। अगुवाई हेतु कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र सुमन, मनोज कुमार सिन्हा, शीतल सिन्हा, एवं प्रभास कुमार सिन्हा भी साथ चल रहे थे। ज्ञात हो कि यह महायज्ञ 13 से प्रारंभ होकर 22 मई 25 तक चलेगा जिसमें भागवत कथा वाचिका साध्वी पूजा शर्मा एवं सरस कथा वाचिका साध्वी अंजली शर्मा का प्रवचन होगा। यज्ञाचार्य के रूप में महामंडलेश्वर श्री गंगाचार्य महाराज को बुलवाया गया है, जिन्होंने पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कराया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मती से रमेश प्रसाद सिन्हा को अध्यक्ष, विभूति प्रसाद राम को सचिव, विभाष कुमार राणा को कोषाध्यक्ष चुना है। इस शोभा यात्रा को निर्वाध गंतव्य तक ले जाने में जिन लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही, उनमें ग्राम प्रधान धनंजय प्रसाद सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य प्रियंका कुमारी, उमाशंकर राम, राजेश कुमार रंजन, विभाष कुमार सिन्हा, दिवाकर प्रसाद सिन्हा , ललन राम, सुमन कुमार, चंदन कुमार, विक्की, सीताराम सिन्हा प्रमुख थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।