Nutrition Awareness Program Held in Simaria Village Godda सिमरिया ग्राम में पोषण पखवारा कार्यक्रम आयोजित , Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsNutrition Awareness Program Held in Simaria Village Godda

सिमरिया ग्राम में पोषण पखवारा कार्यक्रम आयोजित

गोड्डा में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा सिमरिया ग्राम में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 22 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसमें संतुलित आहार पर जानकारी दी जाएगी और पोषण जागरूकता रैली...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाThu, 10 April 2025 04:38 AM
share Share
Follow Us on
सिमरिया ग्राम में पोषण पखवारा कार्यक्रम आयोजित

गोड्डा। कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के सौजन्य से पथरगामा प्रखंड के सिमरिया ग्राम में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया| कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रितेश दुबे ने कहा कि पोषण पखवाड़ा 22 अप्रैल तक विभिन्न स्थलों ग्राम, आंगनबाड़ी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया जायेगा| इस कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं किसानों को संतुलित आहार लेने की विस्तृत जानकारी एवं पोषण जागरूकता रैली निकाली जायेगी| गृह वैज्ञानिक डॉ. प्रगतिका मिश्रा ने महिला किसानों को बताया कि पोषण कई कारणों से स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने और बीमारियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोषण वाटिकाओं के माध्यम से, महिलाओं और बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर या उसके आस-पास पोषक-उद्यान से सीधे स्थानीय रूप से उत्पादित फलों, सब्जियों और औषधीय पौधों की ताजा और नियमित आपूर्ति प्रदान करना उद्देश्य है। पशु पालन वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि मछली, दूध और अंडे तीनों ही पौष्टिक खाद्य पदार्थ हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है, दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होता है और अंडे में प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते हैं | दूध एवं अंडे में प्रोटीन भी होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है| कार्यक्रम के अंत में पोषण जागरूकता रैली भी निकाली गई| सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिला किसानों को अमरुद के पौधे वितरित किया गया| मौके पर प्रदान के सदस्य लक्ष्मण सिंह, पोषण सखी रेनु कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका स्वाति देवी, शबनम देवी, पूजा देवी, वंदना कुमारी, संगीता कुमारी, साबो देवी, उत्तमा देवी आदि कार्यक्रम में सम्मिलित हुई|

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।