Tribute to Manoj Kumar Icon of Indian Cinema Honored at Rainbow Musical Group s Memorial फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsTribute to Manoj Kumar Icon of Indian Cinema Honored at Rainbow Musical Group s Memorial

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गोड्डा के गांधी मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में स्थानीय रेनबो म्यूजिकल ग्रुप ने शोक सभा का आयोजन किया। इस सभा में बाबा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। मनोज कुमार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSun, 13 April 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गांधी मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम शनिवार शाम को स्थानीय रेनबो म्यूजिकल ग्रुप ने एक शोक सभा का आयोजन कर बाबा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित तीन पीढ़ियों के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, निर्देशक एवं निर्माता मनोज कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत झा ने स्व. कुमार के भारतीय फिल्म जगत में अविस्मरणीय योगदान की चर्चा करते हुए बताया कि पचास से भी कम हिंदी फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के मानस पटल एवं दिल पर अमिट छाप छोड़ गए मनोज कुमार की देशभक्ति जग जाहिर थी। दुनिया उन्हें भारत कुमार के उपनाम से सम्मान प्रकट करती है। मनोज कुमार की फिल्मे वास्तव में भारतीय सिनेमा का प्रतीक हैं जो देश की महान संस्कृति, वसुधैव कुटुंबकम् की अखंड अवधारणा, देशप्रेम और वीरता का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस अवसर पर उपस्थित अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, शिवेंद्र झा, दयाशंकर, आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार एवं विष्णु कुमार ने स्व. मनोज कुमार के तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के अंत में स्व. कुमार के साथ - साथ हालिया दिवंगत रेनबो के सचिव मनीष सिंह की माता हेमलता सिंह एवं युवा उद्यमी सह सामाजिक कार्यकर्ता अमित आर्या उर्फ बबलू तिवारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।