Inauguration of Buddha Statue by MLA Jaymangal Kannaujia in Maharajganj चौक में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsInauguration of Buddha Statue by MLA Jaymangal Kannaujia in Maharajganj

चौक में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक नगर पंचायत के सेनानी नगर में सदर विधायक जयमंगल

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 16 April 2025 08:05 AM
share Share
Follow Us on
चौक में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक नगर पंचायत के सेनानी नगर में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और बौद्ध भिक्षुओं के मंगलपाठ से हुआ। विधायक ने कहा कि भगवान बुद्ध केवल एक धर्मगुरु नहीं, बल्कि मानवता के प्रेरणास्त्रोत थे। उन्होंने शांति, करुणा और अहिंसा का जो संदेश दिया, वह आज के समय में और भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों और आंतरिक शांति से ही समाज में सच्चा विकास संभव है।

विधायक ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही डॉ. साहब को सच्चा सम्मान दिया, जबकि लंबे समय तक सत्ता में रहे लोगों ने उन्हें और समाज के वंचित वर्ग को उपेक्षित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज गरीबों को घर, बिजली, रसोई गैस और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से जीवन स्तर में सुधार किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की वर्तमान संदर्भ में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रोहित भारती, अशोक विश्वकर्मा, यंत्री मद्धेशिया, त्रिभुवन गुप्ता, छोटे जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, मुद्रिका यादव, परशुराम जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।