Inspire Award Ceremony 32 Students Honored at Ramratan PG College इंस्पायर अवार्ड के पाये 32 मेधावियों को विधायक ने दिया प्रशस्ति पत्र, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsInspire Award Ceremony 32 Students Honored at Ramratan PG College

इंस्पायर अवार्ड के पाये 32 मेधावियों को विधायक ने दिया प्रशस्ति पत्र

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रामरतन पीजी कॉलेज रामपुर मंसूरगंज में एक समारोह आयोजित इंस्पायर

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 16 April 2025 08:03 AM
share Share
Follow Us on
इंस्पायर अवार्ड के पाये 32 मेधावियों को विधायक ने दिया प्रशस्ति पत्र

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रामरतन पीजी कॉलेज रामपुर मंसूरगंज में एक समारोह आयोजित इंस्पायर अवार्ड पाये 32 छात्र-छात्राओं को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें छात्रों ने नाटक, भाषण, डांस व गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। छात्र कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को साधे और कामयाब बनकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने इंस्पायर अवार्ड पाये अनामिका, ज्योति, विजय लक्ष्मी, संजना सिंह, गुंजा, कमलेश, वंदना, बबिता, श्रेया, मधु पासवान समेत 32 छात्र-छात्राओं व स्नातक में प्रथम स्थान पाये वंदना मौर्य, निकिता सहानी, प्रिया यादव, दीपक वर्मा, परास्नातक में सुनील, अर्नव, नम्रता, सलोनी, प्रियंका, वंदना, श्रेया, शशिलता, तान्या को भी पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रबंधक रामचन्द्र यादव, सतीश चंद्र शुक्ल, विकेंद्र सिंह, हृदयनाथ यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अंगद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र सिंह, प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. योगेन्द्र कुमार, कन्हैया लाल सहानी, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।