12th Chotanagpur National Theatre Festival Celebrated in Ranchi on World Theatre Day नाट्य महोत्सव में शामिल होने गिरिडीह की टीम रवाना, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih News12th Chotanagpur National Theatre Festival Celebrated in Ranchi on World Theatre Day

नाट्य महोत्सव में शामिल होने गिरिडीह की टीम रवाना

गिरिडीह की सांस्कृतिक संस्था आईना की टीम 27 से 30 मार्च तक रांची में हो रहे 12वें छोटानागपुर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में भाग लेने गई है। नाटक 'आशियाना' का लेखन जितेंद्र मित्तल ने किया है और निर्देशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 28 March 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
नाट्य महोत्सव में शामिल होने गिरिडीह की टीम रवाना

गिरिडीह, प्रतिनिधि। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर युवा नाट्य संगीत अकादमी रांची के द्वारा आयोजित 4 दिवसीय 12वां छोटानागपुर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आयोजन 27 से 30 मार्च तक आड्रे हाउस रांची में हो रहा है। इसमें भाग लेने गुरुवार को गिरिडीह की सांस्कृतिक संस्था आईना की सात सदस्यीय टीम रांची के लिए रवाना हुई। यह टीम नाटक आशियाना लेकर गई है। जिसके लेखक जितेंद्र मित्तल तथा निर्देशक रंगकर्मी महेश अमन हैं। महेश अमन ने बताया कि उक्त नाटक देश को अराजकता से मुक्त करने तथा दश की सुरक्षा पर आधारित है। जिसमें दक्षिण भारतीय की भूमिका में आदित्य अमन, बंगाली की भूमिका में अंशु, झरखण्डी की भूमिका में तरुण, बिहारी की भूमिका में ऋषभ नंदन तथा वीरांगना की भूमिका में प्रार्थना है। संगीत व प्रकाश व्यवस्था अक्षत ने संभाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।