Body of Missing Person Found in Khandoli Dam Giridih शहर से लापता व्यक्ति का शव खंडोली डैम से बरामद, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBody of Missing Person Found in Khandoli Dam Giridih

शहर से लापता व्यक्ति का शव खंडोली डैम से बरामद

बेंगाबाद पुलिस ने गिरिडीह से लापता रघुवीर प्रसाद गुप्ता का शव खंडोली डैम से बरामद किया। वह मानसिक रूप से कमजोर थे और 09 अप्रैल को लापता हुए थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। शव की पहचान होने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 11 April 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
शहर से लापता व्यक्ति का शव खंडोली डैम से बरामद

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर से लापता व्यक्ति का शव दो दिनों बाद बेंगाबाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में खंडोली डैम से बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के शव की पहचान गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक निवासी रघुवीर प्रसाद गुप्ता के रूप में की है। बताया जाता है कि रघुवीर प्रसाद गुप्ता मानसिक रूप से कमजोर थे। उनकी यादश्त शक्ति भी ठीक नहीं चल रही थी। शहर से वह 09 अप्रैल को अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं उनका कोई सुराग नहीं मिला। तब उनके पुत्र दीपक कुमार गुप्ता और मनीष कुमार गुप्ता दोनों ने संयुक्त रूप से नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना भी दे दी। इस बीच खंडोली जलाशय में सुबह स्थानीय लोगों की नजर तैरते हुए शव पर पड़ी। फिर लोगों ने बेंगाबाद पुलिस एवं खंडोली प्रबंधक का इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एएसआई अशोक कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने डैम से 62 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने रघुवीर प्रसाद गुप्ता के रूप में शव की पहचान कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस सिलसिले मे मृतक पुत्र के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर यूडी का केस दर्ज कर लिया गया है। रघुवीर प्रसाद गुप्ता के डैम में डूबने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।