Road Accident in Devari Two Young Men Injured in Bike Collision डहुआटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो घायल, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRoad Accident in Devari Two Young Men Injured in Bike Collision

डहुआटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो घायल

देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गावां मार्ग में शनिवार शाम को दो बाइकों के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में सिकंदर कुमार (18) और आनंद सोरेन (22) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 25 May 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
डहुआटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो घायल

देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गावां मार्ग में डहुआटांड़ के पास शनिवार शाम में सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दो युवक क्रमशः भेलवघाटी थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव के सिकंदर कुमार 18 वर्ष व चीहरा थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के आनंद सोरेन 22 वर्ष घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सूरज कुमार के नेतृत्व में घायलों का उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आनंद सोरेन को बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।