Three-Day Jain Religious Ceremony at Madhulok Research Institute मंगल सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक विधान का आयोजन , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsThree-Day Jain Religious Ceremony at Madhulok Research Institute

मंगल सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक विधान का आयोजन

पीरटांड़ में मध्यलोक शोध संस्थान में साध्वी आर्यिकारत्न स्वस्तिमती माता जी और आर्यिका रत्न शुभमती माता जी के सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक विधान का आयोजन किया गया। इसमें गणधर वलय विधान, दीक्षा महोत्सव...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 26 May 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
मंगल सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक विधान का आयोजन

पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर मधुबन स्थित मध्यलोक शोध संस्थान में साधनारत साध्वी आर्यिकारत्न स्वस्तिमती माता जी एवं आर्यिका रत्न शुभमती माता जी के मंगल सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक विधान का आयोजन किया गया। धार्मिक विधान में गणधर वलय विधान तथा साध्वी आर्यिका स्वस्तिमती माता जी का 101वां अवतरण दिवस समेत दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान तीन दिनों तक लगातार पूजा पाठ व धार्मिक विधियां पूरी की जायेगी। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में साधु संतों के सानिध्य में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत रविवार से की गई है। रविवार को आर्यिका रत्न स्वस्तिमती माता जी व शुभमती माता जी समेत साधनारत साधु साध्वी के मंगल सानिध्य में गणधर वलय विधान से किया गया है। रविवार को मध्यलोक शोध संस्थान सभागार में गगनभेदी मंत्रोचारण के साथ धार्मिक विधियां शरू की गई। पंडित अजित कुमार शास्त्री के संगीतमय मंत्रोचारण के साथ धार्मिक विधियां पूरी की गई। इस दौरान अभिषेक पूजन, भक्ति भावना व कई धार्मिक कार्यक्रम की गयी। कार्यक्रम के तहत सोमवार को घटयात्रा निकाली जायेगी। इस दौरान चरित्र शुद्धि व्रत विधान अवतरण दिवस महोत्सव व कई धार्मिक विधियां पूरी की जायेगी। अवतरण दिवस के मौके पर गुणानुवाद सभा, गुरु मां पूजन पद प्रक्षालन एवं आशीर्वाद सभा का आयोजन किया जायेगा। देर संध्या दीक्षार्थी की बिनोली यात्रा निकाली जायेगी। कार्यक्रम के तहत भजन संध्या, पूजा अर्चना व महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर मध्यलोक परिसर को आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया है। धार्मिक विधान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हुआ है। श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों में लीन होकर भक्ति भावना को आत्मसात करने में जुटे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।