Wife s Prayer for Long Life Vata Savitri Puja Celebrated at Kusum Ghat Temple सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा-अर्चना, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsWife s Prayer for Long Life Vata Savitri Puja Celebrated at Kusum Ghat Temple

सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा-अर्चना

गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा की। उन्होंने निर्जला उपवास रखा और वट पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने वट सावित्री की...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 26 May 2025 10:34 AM
share Share
Follow Us on
सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा-अर्चना

गुवा । गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रख वट (बरगद) पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर के पुजारी ने पूजा कराकर वट सावित्री की कथा सुनाया। ऐसी मान्यता है कि वट पेड़ के नीचे सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और संतान सुख प्राप्त होता है। मान्यता यह भी है कि इसी दिन सावित्री ने यमराज के चुंगल से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी।

मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना कर वट पेड़ की परिक्रमा कर रक्षासूत्र बांधा। साथ ही घर जाकर अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। इस दौरान वट सावित्री की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुटी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।