Celebration of Emperor Ashoka s Birth Anniversary at Gurukul School Hazaribagh गुरुकुल विद्यालय में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsCelebration of Emperor Ashoka s Birth Anniversary at Gurukul School Hazaribagh

गुरुकुल विद्यालय में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

गुरुकुल विद्यालय हजारीबाग में महान सम्राट अशोक का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया। मुख्य अतिथि भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने सम्राट अशोक के युद्ध के बाद शांति की शपथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 14 April 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
गुरुकुल विद्यालय में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। गुरुकुल विद्यालय हजारीबाग में महान सम्राट अशोक का जन्मोत्सव मनाया गया । इसके संयोजक झारखंड राज्य स्वतंत्रता सेनानी के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता रहे । सर्वप्रथम कृष्ण प्रसाद ने सम्राट अशोक के जीवनी पर प्रकाश प्रकाश डाला इस समारोह के संयोजक बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि सम्राट अशोक देश के महान शासक थे। इन्होंने ही अशोक स्तंभ आज हिंदुस्तान में जो चल रहा है आज इन्हीं का ही देन है। मुख्य अतिथि भुवनेश्वर प्रसाद मेहता पूर्व सांसद ने अपने संशोधन में कहा कि सम्राट अशोक महान व्यक्ति थे। इन्होंने कलिंग पर चढ़ाई किया तो उसमें हजारों सेना मारे गए। युद्ध का मैदान लाशों से पट गया था जब सम्राट अशोक ने लाखों लाशों को देखा तो शपथ लिया कि अब कोई युद्ध नहीं लड़ेंगे। इन्होंने बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया। मौके पर बसंत मेहता, जयनारायण मेहता , घनश्याम पासवान, धनेश्वर सोनी, मधुसूदन मेहता, देवनाथ मेहता, इंद्रदेव मेहता से साथ साथ कई लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।