Demand for New Subdivisions in Barkagaon and Patratu by MLA Roshna Lal Chaudhary बड़कागांव और पतरातू को अनुमंडल बनाया जाए:रौशन लाल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsDemand for New Subdivisions in Barkagaon and Patratu by MLA Roshna Lal Chaudhary

बड़कागांव और पतरातू को अनुमंडल बनाया जाए:रौशन लाल

बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने विधानसभा में बड़कागांव और पतरातू को अनुमंडल बनाने की मांग की। पतरातू की 42 पंचायतों की आबादी 3 लाख से अधिक है, जबकि बड़कागांव में 39 पंचायतों की जनसंख्या लगभग 3.50...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 7 March 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
बड़कागांव और पतरातू को अनुमंडल बनाया जाए:रौशन लाल

बड़कागांव प्रतिनिधि बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने विधानसभा में बड़कागांव और पतरातू को अनुमंडल बनाने की मांग उठाई। उन्होने कहा कि रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में कुल 42 पंचायतों की आबादी तीन लाख से अधिक है। पतरातू में पुलिस अनुमंडल कार्यालय पहले से मौजूद है और यह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। साथ ही पतरातू अनुमंडल सृजन के प्रस्ताव को प्रमंडलीय आयुक्त की अनुशंसा प्राप्त हो चुकी है, जिससे इसकी प्रशासनिक आवश्यकता और अधिक प्रासंगिक हो जाती है।वही हजारीबाग जिले के अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड में 23 पंचायत और केरेडारी प्रखंड में 16 पंचायत को मिलाकर कुल जनसंख्या लगभग 3.50 लाख से अधिक है। बड़कागांव में पहले से पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय स्थित है और यह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर है। जिससे यहां अनुमंडल मुख्यालय की आवश्यकता है। जिसको लेकर सदन के माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से रामगढ़ जिले के पतरातू और हजारीबाग जिले के बड़कागांव में अनुमंडल मुख्यालय स्थापित किए जाएं, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं और सुविधाएं मिल सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।