Emerging Creative Energy in Jharkhand Upcoming Web Series Atkal Biyaah अटकल बियाह शीघ्र होगा रिलीज, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsEmerging Creative Energy in Jharkhand Upcoming Web Series Atkal Biyaah

अटकल बियाह शीघ्र होगा रिलीज

झारखंड की धरती पर एक नई रचनात्मक ऊर्जा का उदय हो रहा है, जिसका प्रतीक है वेब सीरीज़ 'अटकल बियाह'। इसे युवा सौरव सिंह ने लिखा और निर्देशित किया है। पूरी तरह से झारखंड में फिल्माई गई इस सीरीज़ में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 10 June 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
अटकल बियाह शीघ्र होगा रिलीज

हजारीबाग। झारखंड की धरती से एक नई रचनात्मक ऊर्जा का उदय हो रहा है, जिसका प्रतीक है जल्द ही रिलीज़ होने वाली वेब सीरीज़ अटकल बियाह। इस वेब सीरीज़ को झारखंड के युवा सौरव सिंह लिखा और निर्देशन भी किया है। पूरी तरह से झारखंड में फिल्माई गई इस सीरीज़ में क्षेत्र की मिट्टी की खुशबू, यहां की संस्कृति की झलक और नए कलाकारों का जोश दिखाई देता है। यह सीरीज झारखंड की सांस्कृतिक चेतना और युवा ऊर्जा का सजीव उदाहरण भी है। अटकल बियाह में अभिनय करने वालों में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की प्रसिद्ध तमाशा सोसाइटी के सदस्य गुलशन कुमार, रोहित सिंह, अमन, आदित्य मिश्रा, ऋषि, आदित्य उपाध्याय, संदीप, कुनाल, सुकांत, प्रज्ञा, गायत्री, स्नेहा, खुशी, आरती, कशिश और काजल, दीपिका तिग्गा, दीपिका सोरेन और कई अन्य लोग शामिल हैं।

संगीत की जिम्मेदारी अभिषेक ने निभाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।