झारखंड स्टेट टेनिस टूर्नामेंट 2025 में हजारीबाग को तीन स्वर्ण समेत 7 पदक
झारखंड राज्य टेनिस टूर्नामेंट 2025 में हजारीबाग के उभरते खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हजारीबाग की टीम ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। प्रमुख विजेताओं में आरुष रॉय...

हजारीबाग, वरीय संवाददाता। झारखंड टेनिस एसोसिएशन और रांची जिमखाना क्लब के संयुक्त सौजन्य से आयोजित झारखंड स्टेट टेनिस टूर्नामेंट 2025 में हजारीबाग के उभरते टेनिस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हजारीबाग की टीम ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य कुल सात पदक अपने नाम किए। हजारीबाग के कुल सात खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। सभी ने राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रमुख विजेताओं में अंडर 16 बालक सिंगल्स में आरुष रॉय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंडर16 बालक डबल्स में आरुष रॉय और उत्कर्ष कुमार की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
अंडर 14 बालक सिंगल्स में अनंत झा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक हासिल किया। 21 मई से लेकर 25 मई तक पांच दिवसीय प्रतियोगिता रांची जिमखाना क्लब में आयोजित की गई थी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक सिंगल्स में ही अरनब अग्रवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 18 बालक डबल्स में युवराज सिंह और रितेश तिग्गा की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे हजारीबाग में 2018 से सक्रिय राष्ट्रीय स्तर के कोच मो रफीक की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से आरुष रॉय, जो अंडर 16 में लगातार चार वर्षों से झारखंड में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय रैंकिंग में 703वें स्थान पर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।