HazariBag Bar Association Urges Resumption of Morning Court Operations हजारीबाग बार संघ ने की पहल, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHazariBag Bar Association Urges Resumption of Morning Court Operations

हजारीबाग बार संघ ने की पहल

हजारीबाग बार संघ ने मॉर्निंग कोर्ट के संचालन को फिर से शुरू करने के लिए आवेदन दिया है। संघ के अध्यक्ष राजकुमार और महासचिव सुमन कुमार सिंह ने झारखंड उच्च न्यायालय के महानिबंधक को पत्र भेजा है। पहले,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 3 April 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
हजारीबाग बार संघ ने की पहल

हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। हजारीबाग बार संघ ने हरेक वर्ष की भांति मॉर्निंग कोर्ट के संचालन को लेकर सार्थक पहल की है। इस बाबत बुधवार को जिला बार संघ के अध्यक्ष राजकुमार और महासचिव सुमन कुमार सिंह ने महानिबंधक, उच्च न्यायालय झारखंड रांची को आवेदन भेजा है। अपने आवेदन में हजारीबाग बार संघ ने मॉर्निंग कोर्ट को पूर्व की भांति संचालित किए जाने का आग्रह किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले गर्मी के दिनों में अप्रैल माह के प्रथम सोमवार से कोर्ट कार्य दिवस मॉर्निंग संचालित किया जाता था। जिस इस साल स्थगित कर दिया गया था। लेकिन हजारीबाग बार संघ सदस्यों को जब इसकी सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने 29 मार्च को एक ज्ञापन हजारीबाग बार संघ को सौंपा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।