छत का प्लास्टर टूट कर गिरने से दो बच्चे हुए ज़ख़्मी चल रहा ईलाज
कटकमसांडी के पसई पंचायत में नागेश्वर राम के घर की जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से उनकी 10 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी और रिश्तेदार का 9 वर्षीय लड़का कार्तिक कुमार घायल हो गए। दोनों बच्चों को स्थानीय उपचार...

कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग प्रखंड के पसई पंचायत के देवार टोला निवासी नागेश्वर राम के घर की जर्जर छत का प्लास्टर टूट कर गिरने से दो बच्चे जख्मी हो गये। जख्मी हुए बच्चों में नागेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी व उसके घर आए रिश्तेदार के नौ वर्षीय लड़का कार्तिक कुमार है। कार्तिक को सिर में चोट लगी जबकि पूजा को पैर में चोट लगी है। दोनों बच्चों को स्थानीय ईलाज कराया गया। बताया गया कि दोनों बच्चे सुबह में सोए हुए थे इसी दौरान जर्जर प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया। घटना की खबर होते ही पसई पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गरीब परिवार का काफी पुराना घर बना हुआ है। जो छत अत्यंत ही जर्जर हो चुका है। कभी भी बड़े हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस परिवार को सरकारी आवास की जरूरत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।