Anuj Kanojia Killed in Police Encounter Linked to Mukhtar Ansari s Shooter Network भाजपा नेता कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख्तार अंसारी के शूटर जावेद ने भी ली थी जमशेदपुर में पनाह, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsAnuj Kanojia Killed in Police Encounter Linked to Mukhtar Ansari s Shooter Network

भाजपा नेता कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख्तार अंसारी के शूटर जावेद ने भी ली थी जमशेदपुर में पनाह

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अनुज कनौजिया का संबंध मुख्तार अंसारी के शूटरों से है। इससे पहले, 2006 में जावेद नामक युवक ने जमशेदपुर में पनाह ली थी और उसे वाराणसी में मुठभेड़ में मार दिया गया था। जावेद का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 31 March 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा नेता कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख्तार अंसारी के शूटर जावेद ने भी ली थी जमशेदपुर में पनाह

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अनुज कनौजिया मुख्तार अंसारी का पहला शूटर नहीं है, जिसने जमशेदपुर में पनाह ली थी। इससे पहले वर्ष 2006 में भी जावेद नामक युवक ने टेल्को के बारीनगर में पनाह ली थी, जहां उसका पीछा करते हुए यूपी एसटीएफ जमशेदपुर आई थी। बाद में जावेद को वाराणसी में पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया था। उस वक्त माना जा रहा था कि 29 नवंबर 2005 को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की हत्या में जावेद शामिल था। घटना के बाद से वह भागकर जमशेदपुर आ गया था। सूत्रों के अनुसार, जावेद पहले हजारीबाग की जेल में बंद था। जेल से निकलने के बाद वह यूपी चला गया था। वहां उसकी लिप्तता कृष्णानंद राय की हत्या में रही। जिस इलाके में अनुज कनौजिया मारा गया, उससे कुछ ही दूरी पर जावेद ने पनाह ली थी। माना जा रहा है कि जमशेदपुर में कोई ऐसा लिंक है, जो मुख्तार अंसारी के नेटवर्क से जुड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।