बन्ना गुप्ता के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार
कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिए गए बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह बयान राजनीतिक...

कांग्रेस नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बन्ना गुप्ता के बयान को शर्मनाक करार दिया है। शुक्रवार को सुधांशु ओझा ने कहा कि ऐसा बयान बन्ना गुप्ता के राजनीतिक दिवालियापन का परिचायक है। ओझा ने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोची-समझी साजिश के तहत समाज में जहर घोलने और राष्ट्रवादी संगठनों को बदनाम करने की कोशिश है। यह बयान न केवल संघ के करोड़ों स्वयंसेवकों का अपमान है, बल्कि देश की राष्ट्रवादी चेतना, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता पर हमला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।