Ambedkar Statue Vandalized in Azamgarh Community Protests अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsAmbedkar Statue Vandalized in Azamgarh Community Protests

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

Azamgarh News - आजमगढ़ के रसूलपुर नंदलाल गांव में शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने जांच शुरू की और नई प्रतिमा लगाने की योजना बनाई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sat, 12 April 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंदलाल गांव में लगी आंबेडकर प्रतिमा को शुक्रवार की रात में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ सगड़ी शुभम तोदी ने जांच की। पुलिस दूसरी प्रतिमा लगाने के प्रयास में लगी है। ग्राम प्रधान सरवन कनौजिया ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तक गांव के युवक आंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई में लगे रहे। शनिवार की सुबह गांव के लड़के आए तो देखा आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी होते ही आस-पास के गांवों के लोग भी पहुंच गए। बसपा के गोपालपुर विधान सभा अध्यक्ष अवनीश कुमार धम्मदर्शी ने बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सगड़ी शुभम तोदी, थाना अध्यक्ष रौनापार अनुपम जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा मगाई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।