दिल्ली-NCR में फिर आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी, IMD का येलो अलर्ट; बताया आगे क्या रहेगा हाल
- दिल्ली की शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंधी आने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार शाम से अचानक मौसम बदल गया। कई इलाकों में तेज आंधी तूफान के बाद झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार शाम को भी दिल्ली एनसीआर में भीषण आंधी तूफान आया, इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली की शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंधी आने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 19 डिग्री दर्ज हो सकता है।
इन जगहों पर आंधी तूफान का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 13 अप्रैल को भी दिल्ली एनसीआ में आंधी तूफान की आशंका है। इसके लिए दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37 और 20 डिग्री के आसपास रह सकता है।
इस दिन से बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि 14 अप्रैल से गर्मी फिर बढ़ेगी और आने वाले दिनों में लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक 14 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा लेकिन तापमान बढ़ेगा जिससे लोगों को गर्मी मेहसूस हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 15 अप्रैल को पारा बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस दिन तेज सतही हवा चलने की आशंका भी जताई गई है।
इन तीन दिन तक लू का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 अप्रैल तक दिल्ली एनसीआर वालों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान लू भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान24 डिग्री रह सकता है।
शुक्रवार को आंधी तूफान ने बरपाया कहर
इससे पहले शुक्रवार शाम को आया आंधी तूफान कहर बरपाता दिखा। धूल भरी आंधी इतनी तेज थी कि कई इलाकों में पेड़ तक टूटकर गिर गए। एक घर की दीवार गिरने से शख्स की मौत गई। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर भी कई फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ाष