द्वारिका प्रसाद संरक्षक, विनोद गुप्ता जिलाध्यक्ष बने
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक साकची में हुई। प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने नई नियुक्तियों की घोषणा की। महिला व्यापारियों को विशेष प्राथमिकता दी गई। संगठन जल्द ही एक टोल फ्री नंबर...

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल झारखंड की महत्वपूर्ण बैठक साकची में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने की, जिसमें संगठन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। बैठक के दौरान द्वारिका प्रसाद को संरक्षक, विनोद गुप्ता को जिलाध्यक्ष, महेंद्र पांडे को प्रदेश सचिव, अभिषेक बजाज को प्रदेश संयोजक और अनिल चौबे को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि एवं चंचल भाटिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और संगठन में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर
प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने प्रेस वार्ता में घोषणा की कि संगठन जल्द ही एक टोल फ्री नंबर जारी करेगा, जिससे राज्य के सभी व्यापारी अपनी समस्याएं सीधे संस्था तक पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा संगठन प्रदेश, जिला एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान भी चलाएगा, जिससे अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जा सके।
महिला व्यापारियों को विशेष प्राथमिकता
संस्था में महिला व्यापारियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में उपस्थित सुनीता जायसवाल, पिंकी प्रसाद और प्राक्षी श्रीवास्तव जैसी महिला व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की और संगठन के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में चंचल भाटिया, मनोज शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संगठन ने आश्वासन दिया कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।