Kalyan Mahotsav at Sri Ram Temple Bistupur - June 17 Celebrations कल्याण महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsKalyan Mahotsav at Sri Ram Temple Bistupur - June 17 Celebrations

कल्याण महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम बिष्टूपुर में 17 जून को कल्याण महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस अवसर पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का दिव्य विवाह भव्य रूप से होगा। मंदिर कमेटी ने सभी भक्तों को शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 16 June 2025 11:35 AM
share Share
Follow Us on
कल्याण महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम बिष्टूपुर में 17 जून को आयोजित होने वाले कल्याण महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का कल्याणम (दिव्य विवाह) भव्य रूप से संपन्न होगा। महिला स्वयंसेवकों द्वारा लड्डुओं को पैक करने का कार्य पूर्ण उत्साह के साथ किया जा रहा है। मंदिर कमेटी ने जमशेदपुर के सभी भक्तों को 17 जून को श्री राम मंदिर, बिष्टूपुर में आयोजित कल्याण महोत्सव में शामिल होकर भगवान के आशीर्वाद और पुण्य के भागी बनने की अपील की है।यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है, जो भक्तों को भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को और गहरा करने का अवसर प्रदान करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।