Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsOm Birla Attends Platinum Jubilee Ceremony in Jamshedpur with Cultural Dance Welcome
सभागार पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, छऊ नृत्य के साथ हुआ भव्य स्वागत
जमशेदपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शनिवार को फेसी ऑडिटोरियम में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया। उनके आगमन पर पारंपरिक छऊ नृत्य के साथ भव्य स्वागत...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 25 May 2025 01:29 PM
जमशेदपुर।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शनिवार को दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने के लिए लोयोला स्कूल स्थित फेसी ऑडिटोरियम पहुंचे।उनके आगमन पर पारंपरिक छऊ नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस सांस्कृतिक नृत्य ने आयोजन स्थल का वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।समारोह में ओम बिड़ला के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।