Uttarakhand Teachers Organization Honors Pratap Singh Pawar Seeks Solutions for Employee Issues सरकार और कर्मचारियों के बीच सेतु का कार्य करूंगा : पंवार, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsUttarakhand Teachers Organization Honors Pratap Singh Pawar Seeks Solutions for Employee Issues

सरकार और कर्मचारियों के बीच सेतु का कार्य करूंगा : पंवार

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रताप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष बनाने पर सम्मानित किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 25 May 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
सरकार और कर्मचारियों के बीच सेतु का कार्य करूंगा : पंवार

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की हरिद्वार शाखा ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रताप सिंह पंवार को राज्य औषधीय पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। संगठन ने पंवार के सामने ओपीइस, एसीपी और वेतन संबंधित कई मांगे रखीं। दर्जाधारी प्रताप सिंह पंवार ने कहा कि वो सरकार और कर्मचारियों के बीच वह सेतु का कार्य करेंगे। बिना आंदोलन किए सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे। जिला महामंत्री चौधरी अनिल कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि उम्मीद जताते हैं कि अब जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

पूर्व स्वामी कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि धामी सरकार सभी कर्मचारियों के सुख दुख में साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री निश्चित रूप से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के कुलपति प्रो अरुण कुमार त्रिपाठी, केसी शर्मा, चौधरी अनिल कुमार, बृजेश कुमार, विपिन कुमार, अमित ममगई, पूर्णानंद नौटियाल, राकेश रावत, अशोक राज उनियाल और इमरान अंसारी समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।