आज ही रखा जाएगा वट सावित्री का व्रत
Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में भ्रम था कि व्रत कब रखा जाएगा। महंत प्रमोद जी और आचार्य लवकुश ने स्पष्ट किया कि यह 26 मई को मनाया जाएगा। इस दिन अमावस्या और शनि भगवान का...

गोला गोकर्णनाथ। वट सावित्री व्रत को लेकर भी महिलाओं में भ्रम बना है कि आखिर बट सावित्री व्रत किस दिन रखा जाएगा। कुछ महिलाएं 26 मई तो कुछ महिलाएं 27 मई को व्रत रखने की बात कह रही हैं। सुहागिनों की दुविधा को देवकली तीर्थ के महंत प्रमोद जी महराज और आचार्य लवकुश अवस्थी ने दूर कर दिया है। उनका कहना है कि वट सावित्री व्रत आज 26 मई को ही रखा जाएगा। देवकली तीर्थ के महंत प्रमोद जी महराज का कहना है कि वट अमावस्या 26 मई को होगी। स्नानदान के लिए अमावस्या का मान 27 मई मंगलवार को होगा।
शनि भगवान की उत्पत्ति ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मानी गई है। इसे शनि जन्मोत्सव के रूप में शनि भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ मनाते हैं। इसका मान 27 मई मंगलवार को होगा। इधर आचार्य लवकुश अवस्थी कहते हैं कि वट सावित्री पूजन यह एक हिंदू सनातन धर्म का विशेष त्यौहार है। जिसको सभी सनातन धर्मावलंबी पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ मानते हैं। इसमें स्त्रियां अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और बट के वृक्ष का पूजन करती है। बट एक ऐसा वृक्ष है जिसमें ब्रह्म विष्णु महेश त्रिदेवों का वास होता है। आचार्य लवकुश अवस्थी ने बताया कि इस बार वट सावित्री का पूजन सोमवार को मनाया जाएगा। विशेष कारण यह है कि इस दिन मध्यान्ह व्यापिनी अमावस्या मिल रही है। श्री महावीर पंचांग के अनुसार इस दिन चतुर्दशी तिथि 10:54 तक रहेगी उसके बाद 10:55 से अमावस्या प्रारंभ हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।