अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने की तैयारी में जुटी भाजपा महिला मोर्चा
जामताड़ा। प्रतिनिधि अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मिहिजाम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरे

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने की तैयारी में जुटी भाजपा महिला मोर्चा जामताड़ा। प्रतिनिधि अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मिहिजाम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने शिरकत की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक हैं। जिन्होंने न सिर्फ एक सफल प्रशासन चलाया। बल्कि समाज सेवा और मंदिरों के पुनर्निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि महिला मोर्चा उनकी जयंती को बड़े उत्सव के रूप में मनाएगी।
ताकि अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान समाज सुधारक, प्रशासक और महिला शक्ति की प्रतीक के जीवन और कार्यों को समाज तक पहुंचाना है। जिससे आने वाली पीढ़ियों उनसे प्रेरणा ले सकें। अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है:बबीता झा वही महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबीता झा ने कहा कि आज की महिलाएं अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी करें और इसे ऐतिहासिक बनाएं। वही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने बताया कि जयंती समारोह के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान, सामाजिक सेवा कार्य और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों और स्कूल की छात्राएं कार्यक्रम में देंगी अपनी प्रस्तुति: भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आयोजन की रूपरेखा व तैयारियों की समीक्षा की। जिसके तहत कार्यक्रम स्थल का निर्धारण, समय, अतिथियों की सूची, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, महिलाओं के लिए प्रतियोगिता और अन्य जनभागीदारी कार्यक्रमों की योजना को शामिल करने पर चर्चा हुई। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन में स्थानीय कलाकारों और स्कूल की छात्राओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले। ये रहे मौजूद: मौके पर कमल गुप्ता, लोकेश महतो, अनीता शर्मा, रंजू देवी, परिचय मंडल, गणेश सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। फोटो जामताड़ा 04: शुक्रवार को मिहिजाम में बैठक के दरम्यान मौजूद भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।