झारखंड में बारिश के बाद फिर लौटेगी गर्मी,अगले पांच दिनों में इतना बढ़ेगा पारा,अपडेट
रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन आंशिक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद राजधानी समेत राज्य में पश्चिम की गर्म हवाओं का रुख होगा,जिसके कारण गर्मी बढ़ेगी।

रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन आंशिक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद राजधानी समेत राज्य में पश्चिम की गर्म हवाओं का रुख होगा,जिसके कारण गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार,अगले पांच दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।
राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों में सोमवार को भी दोपहर बाद मौसम का रुख बदला और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं छिटफुट बारिश हुई। रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि,बोकारो और पश्चिम सिंहभूम का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सर्वाधिक तापमान चाईबासा का 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार,राज्य में अधिकांश जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान अपने सामान्य औसत से कम चल रहे हैं। दो दिन के बाद राज्य में हवा का रुख पूरी तरह बदल जाएगा। गर्म हवाओं के कारण राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन आंशिक बादल छा सकते हैं।
जिलों की अधिकतम तापमान डिग्री में

क्या कह रहे मौसम वैज्ञानिक?
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन आंशिक बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और गर्म हवा के रुख से गर्मी बढ़ने की संभावना है।