Conference of Health Workers Held in Jayanagar New Committee Formed विपिन सिंह बने झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsConference of Health Workers Held in Jayanagar New Committee Formed

विपिन सिंह बने झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष

जयनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन हुआ। इसमें नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें बिपिन कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। शैलेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 9 April 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
विपिन सिंह बने झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष

जयनगर निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में मंगलवार को झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ कोडरमा जिला इकाई के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, विपुल कुमार, कुमार गौरव, प्रमोद कुमार व पवन कुमार उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। समें विपिन कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, मोहन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिन्हा को सचिव, जय प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष, मोना कुमारी को संयुक्त सचिव व जितेंद्र कुमार को संगठन सचिव बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में सोनू कुमार, वीरेन्द्र डोम, रामकृष्ण गिरी, सियाराम यादव, निलोफा डाडेल, कुमारी अर्चना, पिंकी कुमारी, जितेन्द्र कुमार, शैलेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद जफीम को रखा गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए शैलेन्द्र तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को किसी भी प्रकार की अगर कोई समस्या होती है तो उसकी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं नए प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चयनित ऑउटसोर्स कर्मी बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि एकता में ही बल होता है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में जो समस्या उत्पन्न हो रही है उसके निष्पादन के लिए पहल किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर एमपीडब्ल्यू प्रदीप कुमार, डॉ विश्वकर्मा गोस्वामी, जयदेव पाण्डेय, अशोक कुमार, महिपाल सिंह, हकीम सिंह, सोनाई पात्रा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।