Elderly Man s Body Found in Well in Karounjia Village कुआं में मिला तैरता वृद्ध का शव , Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsElderly Man s Body Found in Well in Karounjia Village

कुआं में मिला तैरता वृद्ध का शव

चंदवारा थाना क्षेत्र के करौंजिया गांव में एक बुजुर्ग का शव कुआं में तैरता हुआ बुधवार को पाया गया। मृतक की पहचान हरेंद्र चौधरी(65 पिता स्व. बंधन पासी ग

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 28 May 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
कुआं में मिला तैरता वृद्ध का शव

चंदवारा। थाना क्षेत्र के करौंजिया गांव में एक बुजुर्ग का शव कुआं में तैरता हुआ बुधवार को पाया गया। मृतक की पहचान हरेंद्र चौधरी(65 पिता स्व. बंधन पासी ग्राम कारौंजिया) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार से वह लापता था और परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया, लेकिन पता नहीं चल पाया। वहीं बुधवार की सुबह गांव के कुछ युवक नहाने के लिए कुआं पर गए तो पानी में एक शव तैरता हुआ देखा, जिससे गांव में सनसनी फैल गया। इस घटना के जानकारी ग्रमीणों द्वारा चंदवारा पुलिस को दिया गया। सूचना पाकर चंदवारा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कुआं से पुलिस व ग्रामीणों द्वारा निकाला गया।

शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।