शहर में पेयजल की बनती है गंभीर समस्या
झुमरी तिलैया में गर्मियों में पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में भू-जलस्त्रातों के स्तर में गिरावट आई है। कई तालाब और कुएं सूख चुके हैं, जिससे शहरवासियों को पानी की चिंता सताने...

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि गरमी में शहर में पेयजल की हमेशा गंभीर समस्या बन जाती है। भू-जलस्त्रातों के दिन-प्रतिदिन नीचे जाने से यह शहरवासियों के लिए एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। विगत पांच-छह वर्षों में देखा जाये यह समस्या और भी गंभीर रूप धारण की है। इस बार भी गरमी की शुरुआत होते हीं कई कई तालाब व कुएं सूख गये हैं, जबकि कई सूखने के कगार पर हैं। ऐसे में लोगों गरमी में पेयजल की चिंता सताने लगी है।
बता दें कि शहरी क्षेत्र में अधिकांश आबादी पेयजलापूर्ति पर भी निर्भर हैं। गरमी के दिनों में नियमित पेयजलापूर्ति न होने से लोगों के समक्ष पेयजल संकट गहरा जाता है। हालांकि इसको लेकर स्थानीय लोगों कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधयेां का ध्यान आकृष्ट कराया है। बता दें झुमरी तिलैया के अधिकांश इलाके ड्राई जोन में आते हैं, जहां गरमी में सबसे ज्यादा पानी की समस्या उत्पन्न होती है। इसमें देवी मंडप रोड, विद्यापुरी, गांधी स्कूल रोड, अड्डी बंगला आदि प्रमुख हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।