झारखंड के 22 जिलों के 183 प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण
झारखंड प्रांत में स्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय विचार वर्ग रविवार को समाप्त हुआ। इसमें 22 जिलों से 183 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विदेशी सामान का विरोध, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि और...

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। स्वदेशी जागरण मंच, झारखंड प्रांत का दो दिवसीय विचार वर्ग का समापन रविवार को हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल सात सत्र हुए। बैठक में झारखंड के 22 जिलों से कुल 183 प्रतिनिधियों ने वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें विदेशी सामान का विरोध करने, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण मंच की विकास यात्रा, जैविक कृषि, स्वावलंबी भारत अभियान, स्वावलंबन केंद्र, पांच परिवर्तन जैसे अन्य विषयों पर चर्चा हुई। आज के समारोह सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख दीपक शर्मा रहे। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय कृषि का इतिहास लगभग 11 हजार वर्षो का रहा हैं, लेकिन इसकी दुर्गति वर्ष 1965 - 66 से शुरू हुई, जब से हरित क्रांति ने इस देश मे कदम रखा।
इसमें रासायनिक खाद का प्रयोग होने लगा, जिसमें 1951 में प्रति व्यक्ति के हिस्से में एक किलो यूरिया से लेकर वर्तमान में तीन किलो 500 ग्राम यूरिया प्रति व्यक्ति के हिस्से तक सफर तय किया। इसके परिणाम स्वरूप आज देश का हर पांचवां व्यक्ति मधुमेह की बीमारी और हर चौथा व्यक्ति हाइपरटेंशन के शिकार हैं। इस यूरिया के प्रभाव से भारत कि दो तिहाई भूमि बंजर हो गयी। यूरिया ने ना केवल मिट्टी को बर्बाद किया है, बल्कि उसने मानव जीवन पर भी बुरा असर डाला है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के प्रदूषण के लगभग 18 प्रतिशत प्रदूषण के जिम्मेवार मांस का सेवन करने वाले लोग हैं। उन्होंने मातृ शक्ति की भारी संख्या मे उपस्थिति को सराहते हुए स्वदेशी आंदोलन को बलवान बनाने में उनके भूमिका का वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत के प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक प्रदीप सुमन ने किया। बैठक में कोडरमा समेत अन्य जिलों से पहुंचने वाले लोगों में सुधीर यादव, विजय वर्णवाल,सुभाष कुमार गुप्ता, सुधा रानी, सिद्ध सर, शाश्वत प्रदीप मोदी, सुषमा सुमन, राजेंद्र मोदी, वीरेंद्र मोदी, गोपाल शर्मा, मधुसूदन तालुका, सुभाष वर्णवाल,अनूप जोशी, नीतेश चंद्रवंशी, विनय सान्याल के अलावा भारी संख्या में स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।