महिलाएं आज करेंगी वट सावित्री की पूजा
जिलेभर की महिलाएं वट सावित्री की पूजा करेंगी। पूजा का समय 26 मई को 10:54 से शुरू होकर 27 मई को 8:30 बजे तक रहेगा। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह त्योहार सत्यवान-सावित्री की कथा से...

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। जिलेभर की महिलाएं आज वट सावित्री की पूजा करेंगी। दुर्गा मंदिर मरकच्चो के पुजारी आचार्य अधीन पांडेय ने बताया कि इस बार एक दिन पहले अमावस्या आ जाने के कारण सोमवार की सुबह 10:54 से पूजन का समय शुरू हो जाएगा। यह 27 मई को 8:30 बजे तक रहेगा। बताया कि महिलाएं 26 मई को 10:54 के बाद और 27 मई की सुबह 8:30 बजे के पहले पूजा अर्चना कर सकती हैं। महिलाओं ने व्रत को लेकर रविवार 25 मई को नहाए-खाय किया। व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र व सलामती के लिए व्रत रखती हैं।
वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है तथा रक्षासूत्र बांधा जाता है। उत्तर भारत में यह त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। यह त्योहार सत्यवान-सावित्री की कथा से जुड़ा हुआ है। वहीं कुछ महिलाएं 27 मई को पूजा करेंगी। पूजा के दौरान सती सावित्री की कथा सुनती हैं। त्योहार को लेकर बाजार में में चहल-पहल बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।