समाहरणालय परिसर में आजसू का धरना आज
लातेहार में आजसू पार्टी ने जिले में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना और विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि धरने के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीजीपी को मांग...
Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 12 April 2025 02:45 AM

लातेहार, प्रतिनिधि। जिला समाहरणालय परिसर में शनिवार को जिले मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना और विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने दी है। श्री पांडेय ने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं डीजीपी को संबोधित मांग पत्र दिया जायेगा। उन्होंने धरना में जिले के नागरिकों, बुद्धिजीवियों और पीड़ित लोगों से शामिल होने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।