न्यायालय में आते समय करना होगा यातायात नियमों का पालन
Rampur News - जिला न्यायालय के जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने न्यायालय में आने वाले सभी वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य किया है। दोपहिया चालक को हेलमेट और चार पहिया चालक तथा सहयात्री...

जिला न्यायालय में आते वक्त वाहन चालकों के लिए यातायात के नियमों का पालन करना होगा। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनेंगे। चार पहिया वाहन चालक और उनके सहयात्री को सीट बेल्ट पहननी होगी। ऐसा जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय में आने वाले लोगों को आदेश जारी कर कहा है। जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय में कार्यरत समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण जो न्यायालय और कार्यालय आते समय दो पहिया ,चारपहिया वाहन का प्रयोग करते हैं, वे वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। दोनों वाहनों के लोग अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनेंगे और चार पहिया वाहन चलाते समय चालक तथा सहयात्री सभी अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट का प्रयोग आवश्य करेंगे। उन्होंने इस पर कड़ाई से पालन करने के आदेश किए हैं। उनका कहना है कि दैनिक जीवन में यातायात के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।