Elderly Woman Stabbed in Land Dispute Near Petrol Pump in Alouli विवाद में वृद्धा को मारा चाकू, कराया भर्ती, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsElderly Woman Stabbed in Land Dispute Near Petrol Pump in Alouli

विवाद में वृद्धा को मारा चाकू, कराया भर्ती

अलौली में देवघट्टा पेट्रोल पंप के पास एक खेत पर विवाद के दौरान 60 वर्षीय अमरुतिया देवी को चाकू मारा गया। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है, जिसमें पड़ोसी रामविलास नोनिया और उसके दो पुत्रों पर हमला...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSat, 12 April 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
विवाद में वृद्धा को मारा चाकू, कराया भर्ती

अलौली। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत के देवघट्टा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को खेत पर हुए विवाद में एक वृद्धा को मारपीट के दौरान चाकू मार दिया। घायल वृद्धा सतघट्टा गांव निवासी उपेन्द्र महतो की 60 वर्षीया पत्नी अमरुतिया देवी बताया जा रहा है। थाना में दिए आवेदन में उन्होंने पड़ोसी रामविलास नोनिया व उसके दो पुत्रों पर आरोप लगाया है। उन्होंने पहले भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। इधर थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।