देश के जवानों ने पराक्रम के बल पर पाक को दिया करारा जवाब
बालूमाथ में पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की सर्जिकल कार्रवाई का जश्न मनाने के लिए एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस यात्रा में स्थानीय नेताओं और आम जनता ने भाग...

बालूमाथ, प्रतिनिधि। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिंदूर के तहत की गई सर्जिकल कार्रवाई से देशभर में गर्व और उत्साह की लहर है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से सोमवार को बालूमाथ में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व बालूमाथ मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा कर रहे थे। इस दौरान बालूमाथ मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि हमारे सेवा के जवानों ने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बल पर पाकिस्तान को धूल चटाया है।
आज मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना दुश्मनों की गोली का जवाब गोला से दे रही है। जिनके सम्मान में यह यात्रा आयोजित की गई है। त्रिवेणी साहू ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इससे पहले यात्रा मुरपा मोड़ चौक भाजपा कार्यालय से शुरू होकर थाना चौक, बस स्टैंड,दूर्गा मंदिर तक निकाली गई। भाजपा के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय,वंदे मातरम् ,भारत जिन्दाबाद, नारे लगाए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। मौके पर अमित कुमार ,रविंद्र सिन्ह, सुमन सिन्हा ,सुनील पांडे, त्रिवेणी साहू ,नरेंद्र रजक ,गोपाल कुशवाहा, शशि भूषण कुशवाहा ,रामकुमार गुप्ता, विजय यादव ,राजेंद्र साव (चावल), अखिलेश भोक्ता ,रघुनंदन सोनी ,संजय यादव,लव सिंह , विनोद साव, गंगेश्वर यादव ‘टू, पंचानंद पांडे, प्रमोद साव, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।