Parul Chaudhary Merit s Daughter Joins as Deputy SP After Historic Athletic Achievements मेरठ की उड़नपरी पारुल चौधरी बनी डिप्टी एसपी, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsParul Chaudhary Merit s Daughter Joins as Deputy SP After Historic Athletic Achievements

मेरठ की उड़नपरी पारुल चौधरी बनी डिप्टी एसपी

Meerut News - मेरठ की पारुल चौधरी ने डिप्टी एसपी का पदभार संभाला है। उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में 5000 मीटर में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीते। केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 20 May 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ की उड़नपरी पारुल चौधरी बनी डिप्टी एसपी

मेरठ। मेरठ की बेटी उड़न परी पारुल चौधरी ने सोमवार को डिप्टी एसपी का पदभार संभाल लिया। उन्हें मुरादाबाद जिले में तैनाती मिली है। उन्होंने डॉ. आंबेडकर पुलिस अकादमी में पहुंचकर ज्वॉइन किया। इस दौरान उनके साथ पिता कृष्णपाल, भाई रोहित और राहुल शामिल रहे। बता दें कि 3000 मी स्टीपलचेज में देश की नंबर एक खिलाड़ी दौराला के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने चीन में आयोजित एशियाई गेम्स 2023 में 3000 मी स्टीपलचेज में रजत और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रच दिया था। उनकी इस उपलब्धि पर राज्य सरकार द्वारा उन्हें डिप्टी एसपी पद देने की घोषणा की गई थी।

केंद्र सरकार ने भी उन्हें 2023 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। पारुल चौधरी ने 2024 में आयोजित पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय दल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि वह ओलंपिक में अपना पदक नहीं जीत सकी। हाल ही में दोहा में हुई डायमंड लीग में नेशनल रिकॉर्ड बनाकर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो के लिए क्वालीफाई किया। अब उन्होंने सोमवार को डिप्टी एसपी के पद पर ज्वाइन कर लिया है। पारुल चौधरी की उपलिब्धयां स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी. रजत पदक – दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपलचेज स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक कांस्य पदक- एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक स्वर्ण पदक-- राष्ट्रीय खेल गुजरात, 2022, ओलंपिक में प्रतिभाग- पेरिस ओलंपिक 2024 अर्जुन अवार्ड- 2023 रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड-2021

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।