Minor Girl Raped in Lohardaga Accused Arrested नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsMinor Girl Raped in Lohardaga Accused Arrested

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

लोहरदगा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जुरिया गांव के युवक शबा अंसारी पर आरोप लगाया है कि उसने उसे ठगकर होटल में ले जाकर मारपीट और दुष्कर्म किया। महिला थाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाThu, 10 April 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लोहरदगा महिला थाना में केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता द्वारा थाना क्षेत्र के जुरिया गांव के एक युवक शबा अंसारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बुधवार को लोहरदगा महिला थाना में दिए गए लिखित शिकायत में युवक पर ठग फुसलाकर लोहरदगा के एक होटल में ले जाकर मारपीट व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। जिसके आधार पर महिला थाना प्रभारी के आदेशानुसार एएसआई खड़िया द्वारा बुधवार शाम चार बजे होटल पहुंचकर मामले पर पूछताछ एवं छानबीन की गई। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।