भाभी ने अधेड़ की डंडे से पीट कर हत्या की
लोहरदगा पेशरार प्रखंड मुख्यालय पंचायत के मदनपुर गांव में रविवार शाम लगभग सात बजे 42 वर्षीय हरिचरण महतो की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गई। जान

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पेशरार प्रखंड मुख्यालय पंचायत के मदनपुर गांव में रविवार शाम लगभग सात बजे 42 वर्षीय हरिचरण महतो की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक हरिचरण महतो, पितामन महतो का पुत्र था। वह अपनी पत्नी को मारपीट कर भगा दिया था। इसके बाद वह अपनी भाभी 38 वर्ष के रजैन देवी और उसके 17 वर्षीय पुत्र के साथ रह रहा था। रजैन के साथ भी वह मारपीट करता रहता था। रजैन के पति का निधन हो गया था। उसके बाद हरिचरण महतो उसी के साथ रह रहा था।
रविवार को उसने हरिचरण महतो अपनी बुद्धि मां सुकरी देवी के साथ मारपीट किया।इसका रजैन ने विरोध किया की क्यों अपनी मां को हर दिन पिटते हो, इसके बाद वह रजैन साथ मारपीट किया। इससे गुस्साई रजैन ने उसकी पिटाई डंडे से कर दी। सर पर लाठी लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस रात्रि लगभग आठ बजे मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया। लाश का पंचनामा कर उसे थाने ले आया। सोमवार सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए लगभग 30 किमी दूर लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। इस मामले में पुलिस ने रजैन देवी को थाने बुलाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।