ग्राम देवी मां काली की वार्षिक पूजा संपन्न
महेशपुर के जयनगरा गांव में मां काली की वार्षिक पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। मंदिर की सफाई के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया। महिलाएं घरों में पकवान बनाकर प्रसाद चढ़ाती...
महेशपुर। प्रखंड के जयनगरा गांव में मंगलवार को ग्राम देवी मां काली की वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में गांव के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। अहले सुबह से ही मंदिर को धोकर साफ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हुआ। जो दोपहर तक जारी रहा। मां काली की वार्षिक पूजा में महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पकवान बना उसका प्रसाद चढ़ाया। पुरोहित लक्ष्मण राय ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मां काली की पूजा को परंपरागत ढंग से संपन्न कराया गया। इस दौरान गांव के जुटे लोगों ने एक आस्था के साथ श्रद्धा-भाव से गांव की सुख-शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। पूजा समाप्ती के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के सफल आयोजन में गांव के रामप्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, बिनय भंडारी, पिबो राय, हीरू राय ने अहम भूमिका निभाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।