प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी विदाई
हिरणपुर। एसंप्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी विदाईप्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी विदाईप्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी विदाईप्रखंड शिक्षा पदाधिका

प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो. रफीक आलम का विदाई समारोह आयोजत किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए 15 विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावे सात सेवानिवृत्त शिक्षक एवं एक सीआरपी को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, बीडीओ दिलीप टुडू, बीपीओ किशन भगत, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी सुनीता मरांडी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद स्थानांतरित बीईईओ रफीक आलम को शॉल, बुके व प्रशस्ति पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। बीपीओ किशन भगत ने बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रुप में मो रफीक आलम का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ शिक्षा क्षेत्र में कार्य किया। उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभावित रहे। एक अधिकारी के रूप में हर कार्य में वे सहयोग व सुझाव देते रहे। बेहतर करने को लेकर प्रेरित करते रहे। इसके अलावे सेवानिवृत्त शिक्षक अश्विनी रविदास, भीम साहा, राजेन्द्र नारायण साहा, दिनालाल साहा, भागीरथी साहू, छांया नाथ एवं नजरुल इस्लाम सहित एक सीआरपी को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक दैत्यवादीन पांडेय, सुभाष आनंद, राजेश भंडारी, सुखदेव भगत, दीपक साहा, मोजाहिद इस्लाम समेत 15 शिक्षकों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक दीपक साहा, सुजीत कुमार चार, संजय कुमार जयसवाल, प्रेमसागर कुशवाहा, यूनिकी टुडू, अजय कुमार हेम्ब्रम मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।